अंडाल (दुर्गापुर) 19.09.2024 : ‘’आइए हम सब आगे बढ़ें, हिंदी बोलें, लिखें और पढ़ें’’ के ध्येय पथ पर बढ़ते हुए राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति, दामोदर घाटी निगम, दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केन्द्र के तत्वावधान में दिनांक 19/09/2024 को प्रशासनिक/तकनीकी शब्द लेखऩ प्रतियोगिता का आयोजन दिव्यज्योति भवन स्थित प्रशिक्षण हॉल में किया गया। परियोजना के उप महाप्रबंधक (यां.) श्री ऋषिकेश कुमार, सीएचपी की निगरानी में प्रतियोगिता संपन्न हुई। संयोजन हिंदी अधिकारी मु. इस्माईल मियाँ ने किया। प्रतियोगिता में श्री विवेक कुमार सिन्हा, मो. शमीम अहमद, श्रीमती राशि अग्रवाल, श्रीमती प्रिया कुमारी रंजन, आतिश कुमार पंडा, पतरस हाँसदा, पिन्टू कुमार महतो, राजेश कुमार, प्रवीन कुमार, हरि शंकर कुमार हरि, श्रीमती संगीता दास, जय प्रकाश सिंह, निखिल माजी, रजत कुमार माजि, श्रीमती रुनु सरकार, श्रीमती सयानी भौमिक, मो, कासिफ रिज़वी, देबमाल्या साहा, श्रीमती पूनम यादव, आकाश दीप, अआलोक गराई, तपन कुमार धीवर, विमल कुमार माजि, सुब्रत प्रामाणिक, रणदीप दास आदि अधिकाधिक संख्या में अधिकारियों व कर्मचारियों ने बड़े उत्साहपूर्वक भाग लिया । हिंदी पखवाड़ा-2024 का अनुपालन करते हुए डीएसटीपीएस में आगामी 20 सितंबर, 2024 को हिंदी आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें हिंदीतर व हिंदी भाषी वर्गों हेतु अलग-अलग मूल्यांकन होगा।

