देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 70 हजार कैरेट के ऊपर 70,520 रुपये से लेकर 70,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सर्राफा बाजारों में 64,660 रुपये से लेकर 64,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी की कीमत में भी आज तेजी आई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 87,200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार हो रहा है।

