Life is by Nature
प्रकृति से ही जीवन है... ऋषभ अहिसा भारत ट्रस्ट व भारतीय जैन अल्पसंख्यक समाज के उद्योग से आज बेनचिटी मे "वृक्षारोपण कार्यक्रम" में इंदरचंद गोलछा , विमला देवी सिपानी, राकेश भट्टड़, संतोष महेश्वरी, दिपेन सम्राट गोलछा , मिताली नायेक व अनेक समाजसेवी वृक्षारोपण बीजारोपन किया ।
ऋषभ अहिंसा भारत व दुर्गापुर श्रीजैन समाज के सस्थापक श्री प्रदीप चोपड़ा जैन ने उपस्थित लोगों को संबोधित कर अपने आस-पास कमसेकम तीन पौधा अवश्य लगाने की विनती की और कहा की अगर आने वाले समय में जीवन को बचाना है तो हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ अवश्य लगाना है।
नगरपालिका के प्रशासक मंडल के प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने उन्हे इस पुनीत कार्यक्रम मे बुलाने के लिए भारतीय जैन अल्पसंख्यक समाज के अध्यक्ष प्रदीप जैन चोपड़ा को धन्यवाद दिया और कहा की हमारी परंपरा पेड़-पौधों को केवल जीव सृष्टि का हिस्सा नहीं मानती, बल्कि उनमें साक्षात ईश्वर का दर्शन करती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे अशोक अनिल राजेश सिपानी भाईयों का सक्रिय सहयोग रहा।

