Saturday, 20 Jun 2026

पंजाब बैंक दुर्गापुर द्वारा हिंदी कार्यशाला व तिमाही बैठक की समीच्छा

IMG

  पंजाब नेशनल बैंक दुर्गापुर द्वारा  सिटी स्थित अंचल कार्यालय में हिन्दी  पखवाडा के अवसर पर हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया तथा तिमाही बैठक की गयी जिसकी अध्यच्छता अंचल प्रधान व महाप्रबंथक सुमंत कुमार जी नेकी तथा इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर राजभाषा राजभाषा कार्यान्वयन समिति दुर्गापुर के पूर्व सचिव व पश्चिम बंग पत्रकार  संघ के चेयरमैन सुभाष चंद्र मिश्र थे।

सर्व प्रथम पंजाब नेशनल बैक के संस्थापक लाला लाजपत राय व पूर्व गृह मंत्री तथा हिन्दी भाषा के लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।सुचारु ढंग से कार्यक्रम का संचालन करते हुये हिन्दी अधिकारी उज्जवल साव ने पंजाब बैकमें राजभाषा कार्यान्वयन की स्थिति पर प्रकाश डाला व भारत सरकार द्वारा बैक की गृह पत्रिका पुरस्कृत होने पर प्रसन्नता अभिव्यक्त किया जिसका सभी सदस्यो ने करतल  ध्वनि से स्वागत किया। स्वागत भाषण  श्री पवन कुमारसहायक महाप्रबंधक ने  दिया। इस अवसर पर सुमधुर स्वरचित कविता द्वारा हिन्दी की महत्ता पर श्री रमेश प्रसाद वरिष्ठ प्रबंधक ने  प्रकाश डाला। श्री मनीष दूबे सहायक महाप्रबंधक ने काशी मे हिन्दी की रौनक व पंजाब बैक मे हिन्दी की प्रगति पर बिचार अभिव्यक्त किया।श्री आलोक प्रियदर्शी सहायक महाप्रबंधक ने पंजाब नेशनल बैक मे हिन्दी की प्रगति व  विस्तार पर चर्चा किये।

अपने वक्तव्य में मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र मिश्र ने पश्चिम बंगाल को हिन्दी की गंगोत्री बताया। उन्होने हिन्दी दिवस.हिन्दी शिच्छण योजना,राजभाषा अधिनियम.राजभाषा नियम, संकल्प, अनुच्छेद  343 से351.धारा 3(3) आदि पर चर्चा करते हुये पंजाब बैक दुर्गापुर मे हिन्दी की प्रगति की सराहना की। अपने अध्यच्छीय भाषण में अंचल प्रधान सह महाप्रबंधक ने कहा  कि हिन्दी सरल भाषा है। सभी लोग जानतै है।राजभाषा कार्यान्यवन दिल व सच्ची लगन.से करना होगा। उन्होने पंजाब बैक मे हिन्दी मे हो रहे कार्यो की सराहना की। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन श्री गोपाल कृष्ण सहायक महाप्रबंधक ने किया।


Share: