सावन की शिवरात्रि पर आज देशभर के सभी शिवालय भोले के उद्घोष से गुंजायमान हैं।
कांवड़ तीर्थयात्री पवित्र गंगाजल लेकर पहुंच रहे हैं। दोपहर से शिवरात्रि के शुभ मुहूर्त होने के साथ ही भगवान आशुतोष का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा।