तृणमूल कांग्रेस की मांग- विनेश फोगाट को मिले भारत रत्न, या राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जाए
Aug 08, 2024
तृणमूल कांग्रेस ने मांग की है कि पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली महिला पहलवान विनेश फोगाट को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया जाए या उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जाए। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रात को एक्स हैंडल पर यह मांग की।