Saturday, 20 Jun 2026

सावन के चौथे सोमवार पर काशी हुई शिवमय

IMG

 सावन माह के चौथे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ की नगरी केशरियामय हो गई है। बाबा के स्वर्णमंडित दरबार में पूरे श्रद्धाभाव से पावन ज्योर्तिलिंग पर आस्था की अखंड जलधार गिर रही है।  धाम परिसर श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव, काशी विश्वनाथ शंभों के गगनभेदी कालजयी उद्घोष से गुंजायमान है।

Share: